मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार में शीघ्र साकार हाेगी हर घर नल-हर नल जल की संकल्पना, 235475 कनेक्शन और 228 स्कीम पूर्ण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरिद्वार में शीघ्र साकार हाेगी हर घर नल-हर नल जल की संकल्पना, 235475 कनेक्शन और 228 स्कीम पूर्ण

हरिद्वार। हरिद्वार में हर घर नल-हर नल जल की संकल्पना शीघ्र साकार हाेगी। इसके लिए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने गुरुवार काे जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा कर प्रगति परखी और अधिशासी अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में शेष बचे 14460 घरों में भी प्राथमिकता के आधार पर कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों की गुणवत्ता के साथ समयबद्धता पर भी ध्यान दिया जाए। मिशन के अंतर्गत खोदी गई सड़कों को भी शीघ्रता से भरा जाए, ताकि जनता को आवागमन में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो।जिलाधिकारी ने अब्दुल रहीमपुर पम्पिंग योजना के अंतर्गत रास्ते के विवाद का समाधान कराने व भीकमपुर-जीतपुर ट्यूबवेल निर्माण के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी लक्सर को दिए। हकीमपुरतुर्रा तथा खेड़ी सिकोहपुर में ट्यूबवेल निर्माण के लिए उचित भूमि चयनित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी भगवानपुर को दिए। उन्होंने पोड़ोवाली पम्पिंग पेयजल योजनांतर्गत थ्री फेज विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को दिए। वहीं लालढ़ांग पेयजल आपूर्ति योजनांतर्गत रसूलपुर मीठीबेरी में वन क्षेत्र में भूमिगत पाइपलाइन बिछाने के लिए संबंधित वन क्षेत्राधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन के लिए निर्धारित लक्ष्य 249935 के सापेक्ष 235475 कनेक्शन दिए जा चुके हैं और 361 स्कीम के सापेक्ष 228 स्कीम पूरी हो चुकी है। जबकि 67 स्कीम में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। 40 स्कीम में 75 प्रतिशत से अधिक ताे 26 स्कीम में 50 प्रतिशत से अधिक कार्य हो चुका है। इस दाैरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अधीक्षण अभियंता एनएचएआई के. सिंह, अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सीपीएस गंगवार, आरके गुप्ता आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें