मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, युवक की माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, युवक की माैत

हरिद्वार। लक्सर में फिर एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां पर देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद आरोपित ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला रायसी लक्सर मार्ग का है।परिजनों के अनुसार प्रवेश कुमार पुत्र बाबूराम दुर्गापुर निवासी अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने गया था। देर रात आठ बजे लक्सर रायसी मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण प्रवेश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने प्रवेश कुमार के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपित ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग करने लगे।सूचना पर लक्सर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझने का प्रयास किया और मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया,तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।पुलिस चौकी प्रभारी रायसी कमल कांत रतूड़ी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपित ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें