मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

हरिद्वार।ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर देर रात हरिलोक तिराहे पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को बहादराबाद की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रक हरिलोक तिराहे के पास युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर कई हिस्सों में बिखर गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोगों ने ट्रक चालक का पीछा भी किया लेकिन तब तक वो दूर जा चुका था।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस के अनुसार मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचला गया है इसलिए फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें