मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

Happening Haryana 2.0: डिफेंस सेक्टर में निवेश पर जोर, सैनी ने निवेशकों से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
Happening Haryana 2.0: डिफेंस सेक्टर में निवेश पर जोर, सैनी ने निवेशकों से की मुलाकात

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुंबई में हैपनिंग हरियाणा 2.0 @ मुंबई के दौरान उद्योगपतियों तथा निवेशकों के साथ हुई बैठक में डिफेंस सेक्टर में निवेश और संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों की ओर से डिफेंस सेक्टर को लेकर सबसे अधिक सुझाव और रुचि सामने आई है। सरकार इस क्षेत्र की संभावनाओं को देखते हुए जल्द ही डिफेंस सेक्टर से संबंधित नीति लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर क्लस्टर आधारित विकास की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। पिछले बजट में हरियाणा में 10 नए आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की गई थी और इस दिशा में भूमि संबंधी कार्य आगे बढ़ रहा है।हरियाणा को प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में और मजबूत करने के उद्देश्य से मुंबई में चल रहे 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' ग्लोबल कैपिटल कैंपेन के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रमुख निवेशकों, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्मों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रदेश को ऐसा भरोसेमंद, रिस्पॉन्सिव और इन्वेस्टर-फ्रेंडली राज्य बनाना है, जहां निवेशकों को बेहतर कारोबारी अवसरों के साथ-साथ सरकार के साथ काम करने में विश्वास और सकारात्मक अनुभव मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान निवेशकों ने अपने अनुभवों के आधार पर कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव दिए हैं। सरकार ने इन सभी सुझावों पर संबंधित विभागों के साथ मिलकर टाइम-बाउंड एक्शन प्लान में बदलने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यक होगा, सुझावों के क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट विभागीय ओनरशिप सुनिश्चित किया जाएगा। भूमि, अप्रूवल और अन्य प्रक्रियाओं से संबंधित विषयों के सरलीकरण के लिए भी सरकार आवश्यक सुधार करेगी।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि निवेशकों की पोर्टफोलियो कंपनियां हरियाणा में एक्सपेंशन, मैन्युफैक्चरिंग, जीसीसी टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में अवसर तलाश रही हैं, तो हरियाणा सरकार की टीम उनके साथ आगे भी संवाद करने और हर संभव फैसिलिटेशन देने के लिए तैयार है। हरियाणा सरकार केवल निवेश नहीं, बल्कि उद्योग जगत के साथ लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप स्थापित करना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों और उनकी लीडरशिप टीम को अप्रैल 2027 में हरियाणा में आयोजित होने वाले हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भागीदारी करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुंबई में हुई यह बैठक हरियाणा और निवेशक समुदाय के बीच मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी की शुरुआत बनेगी।

राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में बड़ी कंपनियों जैसे ईक्यूटी, वारबर्ग पिंकस, डेविडसन केम्पनर इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इंडिया, प्रेमजी इन्वेस्ट, वॉटरफील्ड एडवाइजर्स, 360वन(अल्टरनेट्स), समारा कैपिटल, आइवीकैप वेंचर्स, ओमान इंडिया जॉइंट इन्वेस्टमेंट फंड, ब्लैक सॉइल, द इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ऑफ इंडिया - ग्रोथ अपॉर्चुनिटी फंड, ग्लोबल साउथ कैपिटल, एटॉमिक कैपिटल, एक्विलॉक कैपिटल, जशविक कैपिटल, यूनिकॉर्न वीसी, बीपीईएल इंडिया, गाजा कैपिटल इत्यादि के एमडी, फाउंडर और सीईओ ने भागीदारी की और अपने सुझाव दिये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें