मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: पढ़ाई जारी नहीं रख पाने पर छात्रा ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: पढ़ाई जारी नहीं रख पाने पर छात्रा ने की आत्महत्या

पानीपत। पानीपत के गांव नौल्था में सोमवार की शाम 20 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा के अलावा घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार युवती के पिता कुलदीप मतलौड़ा के रहने वाले हैं। वह एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत हैं। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।मृतका के पिता कुलदीप ने बताया कि उनकी पत्नी का बीमारी के कारण स्वर्गवास हो चुका है। एक साल पूर्व उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी की थी। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी आस्था ने बारहवीं कक्षा पास करने के बाद आगे पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई थी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसे कॉलेज में दाखिला नहीं दिलाया जा सका।इसी बात को लेकर दो फरवरी की सुबह उसके व बेटी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह गांव परढाना स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी पर चले गए थे। शाम के समय एक पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि तुम्हारी लड़की ने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मतलौडा थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें