मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

मेकान में पचास से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने से हंडकंप,डीसी ने बैरिकेडिंग करने का दिया निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। कोरोना संक्रमण का खतर धीरे धीरे बढ़ने लगा है। शनिवार को रांची के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ पचास से अधिक लगभग 60 कोरोना संक्रमित मरीजों के पाये जाने से हंडकंप मच गया हैैं। शहर के बीचों बीच सबसे रिहाइशी ईलाका कहे जाने वाल मेकॉन कॉलोनी में लगभग 60 लोगांंे के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी के घर को सील किया गया है। सभी के घर के बाहर माइक्रो कंटेनमेंट जोन का पोस्टर चिपका दिया गया है। यूचना मिलने के बाद रांची उपायुक्त छवि रंजन ने विभिन्न कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण किया। रांची शहरी क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न कंटेनमेंट जोन में व्यवस्था का उपायुक्त ने जायजा लिया। उपायुक्त ने मोरहाबादी, डंगरा टोली, नेताजी नगर कांटा टोली, मेकॉन कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र में बने कंटेनमेंट जोन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बैरिकेडिंग, बैनर एवं अन्य व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कंटेनमेंट जोन बनाने में जारी दिशा निदेर्शों का पूरी तरह से पालन करें। उपायुक्त ने सभी कंटेनमेंट जोन के बाहर एनएचएम द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों की एक कॉपी चिपकाने का निर्देश दिया। उन्होंने एसी नक्सल आसिफ एकराम से कहा कि सभी कंटेनमेंट जोन के बाहर दिशा-निदेर्शों से संबंधित कॉपी लगाई जाए, इसे सुनिश्चित करें। मेकॉन कॉलोनी में बनाए गए विभिन्न कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करने के दौरान उपायुक्त ने मेकॉन के संबंधित पदाधिकारी को संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री और कांटेक्ट ट्रेसिंग की सूची साझा करने का निर्देश दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें