मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग में नदी के किनारे मिला शख्स का अधजला शव, हत्या का मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हजारीबाग में नदी के किनारे मिला शख्स का अधजला शव, हत्या का मामला दर्ज

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में कुबरी नदी के पास एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने जंगल के रास्ते में शव देखकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव इतनी बुरी तरह से जला हुआ है कि मृतक की शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक एंड्रॉयड मोबाइल, बीस-बीस रुपए के तीन नोट, माचिस की डिब्बी और कुछ अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि अपराधियों ने पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव और मोबाइल दोनों को जलाने का प्रयास किया था। पुलिस का अनुमान है कि मृतक की उम्र 40-50 के बीच है।

थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के जरिए अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। संभावना है कि शख्स की अन्यत्र हत्या के बाद शव को यहां लाकर जलाने की कोशिश की गई है। इस सिलसिले में आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। निकट के जिलों की पुलिस को भी इस संबंध में सूचना दी गई है।

वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। नदी की ओर आम तौर पर लोग सुबह टहलने आते हैं। शुक्रवार को जब वहां अधजला शव मिला तो यह खबर पूरे क्षेत्र में तेजी से फैली और मौके पर भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें