मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: विधायक बनते ही सुधारेेंगे शहर की सीवरेज व्यवस्था : गौतम सरदाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार। आजाद उम्मीदवार गौतम सरदाना ने कहा है कि सीवरेज का निर्माण का कार्य नगर निगम के अंतर्गत नहीं आता था जिसके कारण शहर की कई कॉलोनियों में सीवरेज की व्यवस्था सही नहीं रही। इसलिए शहरवासियों के आशीर्वाद से विधायक बनते ही शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुधारना एवं शहर की एक दर्जन अवैध कॉलोनियों को वैध करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा जिससे कि अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके।गौतम सरदाना बुधवार को सूर्यनगर, राजगुरु मार्केट, योग नगर व सब्जी मंडी में आयोजित अलग-अलग जनसंपर्क कार्यक्रमों में बातचीत कर रहे थे। दोहराया कि कि सीवरेज का निर्माण का कार्य नगर निगम के अंतर्गत नहीं आता, जिसके कारण शहर की कई कॉलोनियों में सीवरेज की व्यवस्था सही नहीं रही। हालांकि सीवरेज की सफाई करवाने का जो भी कार्य नगर निगम के अंतर्गत आता है, उसमें उन्होंने मेयर रहते हुए कोई कमी नहीं आने दी। फिर भी कोई कमी रही होगी तो इसकी कसर भविष्य में पूरी कर दी जाएगी। इससे पहले उन्होंने सूर्य नगर वासियों से वायदा किया कि शहर की छह अन्य स्थानों के साथ-साथ यहां भी बड़ी सीवरेज बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की तकलीफों को समझते हैं, इसलिए उनका पहला कार्य शहर की एक दर्जन कॉलोनियों को वैध करवा कर उनमें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें