मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जयघोष-जय बाबा केदार, चारधाम यात्रियों का अभिनंदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध पवित्र चारधाम यात्रा का आगाज

होने ही वाला है। आज चारधाम में से तीन के कपाट विधि-विधान से खुलने हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पवित्र यात्रा के शुरू होने

से कुछ समय पहले आज सुबह एक्स हैंडल पर बाबा केदार का जयघोष किया है।

उन्होंने एक्स पोस्ट में इस पावन अवसर पर दो फोटो भी साझा किए हैं।

मुख्यमंत्री

धामी ने लिखा है, ''जय बाबा केदार! आप सभी भक्तजनों का चारधाम यात्रा 2024

में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आप सभी से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान

स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने से

बचें। हमारी सरकार द्वारा चारधाम आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की

सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।''

उन्होंने लिखा

है, ''आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्री केदारनाथधाम, श्री

यमुनोत्रीधाम एवं श्री गंगोत्रीधाम के कपाट पूर्ण विधि-विधान के साथ

दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। आप समस्त श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा हेतु

हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन !'' एक अन्य एक्स पोस्ट में कल शाम उन्होंने

कहा, ''केदारपुरी है तैयार, जय श्री केदार !''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें