मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में नल कनेक्शन से जोडे गए 34.46 लाख परिवार : सिंकू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में नल कनेक्शन से जोडे गए 34.46 लाख परिवार : सिंकू

रांची। विधानसभा के बजट सत्र में विधायक सोनाराम सिंकू ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की अनुदान मांगों की कटौती प्रस्ताव के विपक्ष में बालते हुए सरकार की योजनाओं की सराहना की। उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखते हुए कहा कि राज्य सरकार पानी की समस्या पर काम कर रही है। वर्ष 2026-27 के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के लिए 5,194 करोड़ 53 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है।

सरकार का लक्ष्य राज्य के 68 लाख 55 हजार ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अबतक राज्य के 34.46 लाख परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा 07 हजार से अधिक गांवों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है। इनमें से 3,129 गांवों को हर घर जल गांव घोषित किया गया है।

विधायक ने गर्मी का मौसम आने पर राज्यभर के कई जगहों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराने की मांग की। विधायक ने होमगार्ड जवानों की समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में बहाल हुए कई होमगार्ड जवान काम की तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी पाने के लिए जवानों से पैसे की मांग की जाती है और उन्हें साल में केवल चार महीने ही काम मिलता है। इस व्यवस्था पर रोक लगनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें