जिम संचालकों ने प्रतिष्ठान खोलने के लिए विधायक से लगाई गुहार
रामगढ़। सरकार अनलॉक की प्रक्रिया अपना चुकी है। केंद्र सरकार ने शारीरिक दूरी बरकरार रखते हुए जिम खोलने का आदेश भी दिया था। लेकिन झारखंड सरकार ने जिम संचालकों को अनुमति नहीं दी है। जिले के दर्जनों जिम संचालक रविवार को विधायक ममता देवी से मिले और सहायता के लिए गुहार लगाई। जिम संचालकों को विधायक ममता देवी ने आश्वासन दिया है कि वे मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर बात करेंगी। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस बिंदु पर भी मुख्यमंत्री आदेश जारी करेंगे।
जिम संचालकों ने कहा कि 5 अगस्त से जिम खोलने का आदेश केंद्र सरकार ने दिया है। मगर झारखंड में जिम बंद रखने का आदेश हुआ है। इस कारण जिम व्यवस्था से जुड़े लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम के लिए बड़े जगह की आवश्यकता होती है। जिसका किराया बहुत ही अधिक होता है। मकान का रेंट एवं बच्चों की फीस तथा परिवार का भरण पोषण में मुश्किल हो रहा है। वही 29 अगस्त को राज्य सरकार ने अनलॉक की गाइडलाइन जारी की। लेकिन इसमें भी जिन संचालकों को अनुमति नहीं मिली। विधायक को ज्ञापन सौंपने वालों में संतोष नायक, किशोर कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।





