मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: चालान से बचने को नंबर छिपाकर चलते हैं दाेपहिया वाहन चालक

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
गुरुग्राम: चालान से बचने को नंबर छिपाकर चलते हैं दाेपहिया वाहन चालक

-एक बाइकर्स ने तो नंबर प्लेट की जगह ही बदलकर अपना नाम लिख रखा हैगुरुग्राम। सीसीटीवी की जद में आने के बाद भले ही पुलिस यातायात के नियम तोडऩे वालों के धड़ाधड़ चालान काट रही हो, लेकिन कुछ ऐसे वाहन चालक भी हैं जो पुलिस के साथ-साथ सीसीटीवी की आंखों में भी धूल झोंकने का काम करते हैं। शहर में अनेकों दोपहिया वाहन चालक हैं, जो अपने वाहनों की नंबर प्लेट पर आगे-पीछे टेप लगाकर चलते हैं। इससे वे धड़ल्ले से यातायात के नियम तोडक़र निकल जाते हैं। आपको सडक़ पर चलते हुए कई दोपहिया वाहन चालक (बाइक, स्कूटी) ऐसे मिल जाएंगे, जिन्होंने चालान से बचने के लिए अपने वाहनों की नंबर प्लेट पर कारीगरी की होती है। वे अपने वाहन के आगे-पीछे की नंबर प्लेट पर एक-दो डिजिट पर टेप, पट्टी आदि लगाकर चलते हैं। यह साफ है कि वे ऐसा क्यों करके चलते हैं। वे पूरे दिन यातायात के नियमों को तोडक़र चलते हैं। वे रेड लाइट में भी निकल जाते हैं। वे रॉन्ग साइड भी चलते हैं। उनके लिए यातायात के नियम कोई मायने नहीं रखते। यूं कह सकते हैं कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ भी नहीं रहता। अपनी मनमर्जी से वे कहीं से भी आते-जाते हैं। बेशक यातायात पुलिस की तीसरी नजर से उन पर नजर भी पड़ती हो, लेकिन शायद ही उनका कुछ बिगड़ पाता हो। चालान काटे जाते हों। क्योंकि उनके दुपहिया वाहन का नंबर ही पूरा नजर नहीं आता तो चालान किस नंबर का पुलिस काटेगी। शहर में ऐसा एकाध नहीं है, बल्कि सडक़ पर चलते, सडक़ों के किनारे, पार्किंग में खड़े अनेक वाहन ऐसे नजर आ जाते हैं तो यह कलाकारी करके रखते हैं। एक बाइकर ने तो अपनी बाइक की नंबर प्लेट की जगह ही बदल रखी है। उसने नंबर प्लेट पर बाइक का नंबर तो लिखा नहीं है, बल्कि अपना नाम-विशाल छाबड़ा लिख रखा है। इसके बाद भी ये शहर में खुलेआम घूम रहे हैं।ई-वाहन दाेपहिया चालक भी पीछे नहीं रहतेप्रदूषण से बचने के लिए ई-वाहनों का भी चलन बढ़ रहा है। सडक़ों पर काफी ई-दाेपहिया वाहन चलते हैं। ये भी यातायात के नियमों की कोई चिंता नहीं करते। ये तो रेड लाइट जंप करने को, रॉन्ग साइड चलने को अपना फर्ज ही समझते हैं। रेड लाइट पर सब लोग खड़े होंगे, मगर ई-वाहन वाले चालक बड़ी आसानी से निकल जाएंगें। उनकी नंबर प्लेट पर कोई नंबर दिखाई नहीं देता। ज्यादातर वाहनों से तो नंबर प्लेट भी गायब मिलती है। ई-दोपहिया वाहनों में सबसे अधिक नियम डिलीवरी ब्वॉय तोड़ते हैं। वे मौका पाते ही बड़ी आसानी से रेड लाइट भी जंप कर जाते हैं और रॉन्ग साइड भी चलते हैं। यातायात पुलिस को नंबर प्लेट छिपाने वाले और ई-वाहनों से नियम तोडऩे वालों पर सख्ती दिखानी चाहिए। ये नियम तोडक़र हादसों को भी न्यौता देते हैं। इस मामले में पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार से कार्रवाई को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें