मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

सीएक्यूएम की बैठक में गुरुग्राम सहित हरियाणा के शहरों की एक्शन प्लान प्रगति की हुई समीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएक्यूएम की बैठक में गुरुग्राम सहित हरियाणा के शहरों की एक्शन प्लान प्रगति की हुई समीक्षा

-वर्चुअल बैठक में निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने प्रस्तुत की विस्तृत प्रगति रिपोर्टगुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा वर्चुअल बैठक की गई। बैठक में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, मानेसर, रोहतक और करनाल सहित हरियाणा के प्रमुख शहरों की वर्ष 2026 की वार्षिक कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएक्यूएम के सदस्य सचिव तरुण कुमार पिथोडे ने की।बैठक में नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने सीएक्यूएम के दिशा-निर्देशों के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने शहर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं से अधिकारियों को अवगत कराया।निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए बहुआयामी कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर वर्ष 2026 तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को 189 से घटाकर 170 करने तथा पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में 10 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।गुरुग्राम में 31 ट्रैफिक हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां चरणबद्ध तरीके से जाम की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में 1200 कैमरे पहले से सक्रिय हैं और 2722 अतिरिक्त कैमरों की स्थापना का कार्य प्रगति पर है, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण में सुधार होगा।शहर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए सिटी बसों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 ईवी चार्जिंग स्टेशन और 25 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित एजेंसी के साथ एमओयू भी किया जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें