मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम से पंजाब के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री रवाना, विधायक मुकेश शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम से पंजाब के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री रवाना, विधायक मुकेश शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

गुरुग्राम। पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए गुरुग्राम से सोमवार को राहत सामग्री से भरे तीन ट्रक अमृतसर के लिए रवाना किए गए। विधायक मुकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रकों को रवाना किया।इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि आपदा और संकट की घड़ी में एक-दूसरे की मदद करना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के लोगों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन के सहयोग से यह सामग्री तैयार की गई है, ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि संकट में मदद करना केवल दान नहीं, बल्कि इंसानियत का सबसे बड़ा फर्ज़ है।विधायक ने बताया कि भेजे गए ट्रकों में दवाइयों और मेडिकल किट के अलावा आटा, दाल, चावल, चीनी, सरसों का तेल, नमक, मसाले, बच्चों और महिलाओं के लिए आवश्यक सामग्री, कपड़े, जूते-चप्पल तथा अन्य जरूरी सामान शामिल है। यह सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।विधायक ने कहा कि आपदा किसी भी क्षेत्र या व्यक्ति को देखकर नहीं आती, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में एकजुट होकर एक-दूसरे का हाथ थामना ही इंसानियत की असली पहचान है।उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की धरती हमेशा से सेवा और सहयोग की भावना के लिए जानी जाती रही है। यही वजह है कि यहाँ के लोग हर संकट में आगे बढ़कर राहत पहुँचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सामग्री न केवल पीड़ित परिवारों की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि उन्हें यह एहसास भी दिलाएगी कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।राहत सामग्री रवाना करने के इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें