मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों का देश सदा ऋणी रहेगा: डॉ. विजय चौहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों का देश सदा ऋणी रहेगा: डॉ. विजय चौहान

-जिला वार मेमोरियल सिविल लाइन में शहीदों को किया गया नमनगुरुग्राम। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति हरियाणा द्वारा स्थानीय सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक, जिला वार मेमोरियल में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों को समाज के अग्रणी व्यक्तियों ने 10 मिनट उनका स्मरण करते हुए नमन किया। प्रत्येक माह के पहले रविवार को आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में समाज के अग्रणी लोगों की भागीदारी रही।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिक्षाविद् रॉयल गु्रप ऑफ शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह चौहान का स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की ओर से स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जिला वार मेमोरियल व स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्प चक्रअर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय गान गाया गया। उपस्थित समूह द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम, भारत माता की जय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे के नारे लगाए गए। मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह चौहान ने उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि देश सदैव नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आजाद हिंद फौज अधिकारियों व सैनिकों द्वारा देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का ऋणी रहेगा।उनके बलिदान व शौर्य से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमारे अपने शासन-प्रशासन व सरकार की स्थापना हुई। समिति के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि डा. विजय सिंह चौहान को आजाद हिंद फौज का स्मृति चिन्ह देकर व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष कपूर सिंह दलाल, उपाध्यक्ष रोशन लाल यादव, समिति के प्रदेश प्रवक्ता एवं अध्यक्ष समन्वय समिति हरियाणा, चौधरी समरजीत सिंह व प्रदेश कोषाध्यक्ष लेखराज राघव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें