मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में 10वीं के छात्र ने 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम में 10वीं के छात्र ने 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार रात एक 10वीं कक्षा के छात्र ने रामप्रस्था सोसायटी की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छमाही परीक्षा में कम नंबर आने के बाद वह तनाव में था।सेक्टर-10 पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश ने बुधवार को बताया कि सेक्टर-15 की सुपर मार्केट में प्रबंधक के पद पर कार्यरत रविश कुमार रामप्रस्था सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा आश्मान 10वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी छमाही परीक्षा का परिणाम आया था, जिसमें उसके कम नंबर आए। एक निजी स्कूल के छात्र आश्मान कम नंबर आने का कारण पूछा तो वह परेशान रहने लगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम को उसके पिता रविश कुमार ने से कम नंबर आने को लेकर बात की थी। इससे आश्मान दुखी और परेशान हो गया। मंगलवार की रात को वह खाना खाकर सोसायटी की सबसे ऊपरी मंजिल पर चला गया। करीब 11 बजे उसने 20वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जैसे ही कुछ गिरने की आवाज आई तो गार्ड व अन्य लोग उस तरफ दौड़े। देखा तो वहां एक बच्चा गिरा था और लहूलुहान था। हादसे के करीब 15-20 मिनट बाद परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।सेक्टर-10 पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश ने बताया कि छात्र की मौत के मामले में गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है कि क्या सही में ही छात्र परीक्षा परिणाम को लेकर आश्मान तनाव में था या किसी अन्य कारण से दबाव में था। परिवारजनों व छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें