मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग का छठा आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग का छठा आरोपी गिरफ्तार

-सनसिटी रोहतक का रहने वाला है आरोपी भविष्य दहिया

गुरुग्राम, 11 जुलाई (हि.स.)। सेक्टर-57 में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर पिछले साल 17 अगस्त को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को काबू किया है। आरोपी सनसिटी रोहतक का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी का नाम भविष्य दहिया है। इसके केस में यह छठा आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2025 को सेक्टर-56 थाना के अंतर्गत सेक्टर-57 में रहने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की गई। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ईआरवी टीम ने जांच-पड़ताल की। मौके पर खाली कारतूस पड़े मिले। पुलिस द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम, एफएसएल व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया गया। गहनता से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता ने पुलिस टीम को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके घर के ग्राउंड फ्लोर व पहली मंजिल पर तीन हमलवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसकी पुष्टि घर में लगे सीसीटीवी से कर सकते है। हमलवार बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके जानलेवा हमला किया। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-56 में केस दर्ज किया गया।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी भविष्य तथा एल्विश यादव बिजनेस पार्टनर थे। वित्तीय विवाद व रुपयों के लालच में उसने एक अन्य साथी के साथ मिलकर योजना बनाई। अन्य आरोपियों की मदद से एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। इस केस में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस मामले की तह तक तहकीकात कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें