मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: गृह क्लेश में चाकूू से गोदकर की पत्नी की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुरुग्राम, पत्नी के साथ गृह क्लेश के कारण पति ने पीठ में चाकू

घोंपकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में रविवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई

करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार

शनिवार की रात करीब 10:30 बजे सोहना पुलिस थाना के अंतर्गत पहाड़ कालोनी

में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर महिला की लाश कमरे में चारपाई पर पड़ी थी। महिला के भाई ने पुलिस

को शिकायत दी। जिसमें कहा गया कि उसकी बहन राखी (36) की शादी करीब 15 साल

पहले अजय निवासी पहाड़ कालोनी सोहना के साथ हुई थी। उनके 3 बच्चे (2 बेटे व

एक बेटी) हैं। उसकी बहन राखी के साथ उसका जीजा अजय आए दिन मारपीट करता

रहता था। करीब 10 दिन पहले भी उसने मारपीट की थी। उस दौरान सामाजिक तौर पर

फैसला किया गया था। अब 6 जुलाई शनिवार की रात को उसकी 13 साल की भांजी ने

उन्हें फोन करके बताया कि उसके पापा ने मम्मी को जान से मार दिया है। यह

पता लगते ही परिवार के लोग पहाड़ कालोनी बहन के घर पहुंचे। घर के कमरे में

उसकी बहन चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके जीजा व जीजा के भाई ने

मिलकर उसकी बहन की पिटाई की। फिर उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद चाकू

से वार करके हत्या कर दी।

इस शिकायत पर सोहना पुलिस थानिा

ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना शहर सोहना प्रबंधक निरीक्षक

कर्मजीत की पुलिस टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। सभी तरह की जांच कराकर शव

को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या

के आरोपी में राखी के पति अजय को पहाड़ कालोनी से ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गृह क्लेश के चलते उसने अपनी पत्नी की पीठ पर

चाकू से वार करके हत्या की है। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम

कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हत्या में प्रयोग किया गया चाकू

बरामद करने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें