मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का मेदांता में निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुरुग्राम, । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा (67) का

यहां मेदांता मेडिसिटी में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

गुरुग्राम मेदांता से पहले वे भोपाल के अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगडऩे

पर उन्हें मेदांता मेडिसिटी में लाया गया था। उनकी तबियत में कुछ खास सुधार

नहीं हो पाया।

प्रभात झा का जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा

जिला के गांव हरिहरपुर में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्य प्रदेश के

गवालियर में आकर रहने लगे थे। वे भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश के संपादक भी

रहे। कई पुस्तकों की उन्होंने रचना की। रंजना झा से उनका विवाह हुआ था।

उनके दो बेटे तुष्मुल झा व अयत्न झा हैं। प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी में

मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर

भी रहे थे। बाद में पार्टी ने राज्यसभा सांसद भी बनाया। प्रभात झा पेशे से

एक पत्रकार थे। पत्रकारिता के बाद उन्होंने राजनीति में किस्मत आजमाई।

पिछले

कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे। परिजनों की ओर से जानकारी दी गई कि पहले

उनका भोपाल के बंसल अस्पताल में इलाज करवाया था। वहां दो दिन रखा गया,

लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। दो दिन बार एयरलिफ्ट करके उन्हें गुरुग्राम

मेदांता मेडिसिटी में लाया गया। उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी सांझा

की।

साथ ही कहा कि अंतिम संस्कार ग्वालियर या पैतृक गांव कोरियाही,

सीतामढ़ी (बिहार) में होगा। उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने

उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें