मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: समाधान शिविर में पहुंचीं पीपीपी, पेंशन व राजस्व मामलों की शिकायतें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: समाधान शिविर में पहुंचीं पीपीपी, पेंशन व राजस्व मामलों की शिकायतें

-समाधान शिविर में एसडीएम परमजीत चहल ने सुनीं नागरिकों की समस्याएंगुरुग्राम। एसडीएम परमजीत चहल की टीम ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने पीपीपी, पेंशन और राजस्व मामलों से जुड़ी समस्याएं रखीं।एसडीएम परमजीत चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान करना है, ताकि जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।शिविर के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक दस्तावेज पूरे कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाया जाए और समाधान होने पर संबंधित व्यक्ति को अवगत कराया जाए। एसडीएम ने बताया कि उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों से अपील की गई कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। बैठक में सीटीएम सपना यादव, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त विशाल, एसीपी सुशीला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें