मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: बकाया संपत्ति कर पर जोन-3 में दो व्यावसायिक संपत्तियां सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: बकाया संपत्ति कर पर जोन-3 में दो व्यावसायिक संपत्तियां सील

24 लाख रुपये से अधिक का टैक्स बकायागुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की टैक्स ब्रांच, जोन-3 ने संपत्ति कर के बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पालम विहार क्षेत्र की दो व्यावसायिक संपत्तियों को सील कर दिया। दोनों संपत्तियों पर कुल मिलाकर 24 लाख रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया था।जोन-3 की टीम ने अंसल प्लाज़ा पालम विहार सेक्टर एक स्थित यूनिट नंबर एफएफ-एक को सील किया। निगम रिकॉर्ड के अनुसार इस यूनिट पर 13,44,877 रुपये का संपत्ति कर बकाया है। जिसे बार-बार नोटिस देने के बावजूद जमा नहीं कराया गया। बकाया राशि न चुकाने पर निगम ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की। इसी क्रम में टीम ने अंसल कॉरपोरेट प्लाज़ा पालम विहार स्थित संपत्ति नंबर जी-74 पर भी कार्रवाई की। इस संपत्ति पर 10,93,954 रुपये का कर बकाया है। लंबे समय से भुगतान न होने के कारण निगम ने इसे भी सील कर दिया।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि दोनों संपत्तियों के मालिकों को पहले ही कई बार नोटिस जारी कर बकाया कर जमा कराने के लिए कहा गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी भुगतान न होने पर हरियाणा नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई।निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने सभी संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे समय पर संपत्ति कर का भुगतान करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और बड़े बकायेदारों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें