मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: पुलिस ने भू-माफिया के अवैध निर्माण ढहाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: पुलिस ने भू-माफिया के अवैध निर्माण ढहाए

गुरुग्राम पुलिस ने भू-माफिया का अवैध बोरवेल व मकान तोड़ा

दोनों आरोपियों पर दर्ज हैं 25 आपराधिक मुकदमे

गुरुग्राम, । गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि धनकोट नगर के पास सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को जिला प्रशासन के सहयोग से बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस की और से जांच करके अपराधी नरेंद्र पव्वा और सन्नी डोगरा, दोनों निवासी गांव धनवापुर जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया।

जांच में पता चला कि दोनों ने धनकोट नहर के पास अवैध रूप से बोरवेल और मकान का निर्माण कर रखा था।

प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मशीनरी की मदद से इस अवैध निर्माण को गिराया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आदतन अपराधी हैं। नरेंद्र पव्वा के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, डकैती, शस्त्र अधिनियम सहित 12 गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं।

सन्नी उर्फ डोगरा पर हत्या का प्रयास, मारपीट, डकैती, शस्त्र अधिनियम सहित 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अपराध शाखा पालम विहार ने की कार्रवाई

अपराध शाखा पालम विहार गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से अंजाम दी गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचना को हटाया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और अपराधियों के अवैध आर्थिक तंत्र को तोड़ने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें