मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: शौकीन हत्याकांड व फाजिलपुरिया पर फायरिंग के पांच आरोपी पुलिस मुठभेड़ में काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: शौकीन हत्याकांड व फाजिलपुरिया पर फायरिंग के पांच आरोपी पुलिस मुठभेड़ में काबू

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाशों को काबू किया है। मंगलवार की आधी रात हुई मुठभेड़ में काबू किए गए आरोपियों पर शौकीन की हत्या और गुरुग्राम में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के आरोप हैं। जानकारी के अनुसारपटौदी रोड़ नजदीक वजीरपुर गुरुग्राम में मंगलवार की आधी रात समय करीब सवा बारह बजे अपराध शाखा सैक्टर-31, मानेसर, सेक्टर 43 गुरुग्राम व एसटीएफ गुरुग्राम की टीमों ने संयुक्त कार्यवाही की। इस दौरान रोहित शौकीन हत्याकांड में वांछित आरोपियों तथा सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग करने वाले आरोपियों सहित कुल पांच आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू किया गया।इस मुठभेड़ में कुल काबू किए गए पांच आरोपियों में से चार आरोपियों को गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक आरोपी गौतम को इस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना सैक्टर-10 गुरुग्राम में दर्ज एक केस में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि इस मुठभेड़ में कुल 18 राउंड फायर हुए। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी ओर रिमांड पर लेगी, ताकि आरोपियों से उनके अपराधों में पूछताछ की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें