मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम पुलिस ने भारी बारिश के कारण कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम की दी सलाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम पुलिस ने भारी बारिश के कारण कंपनियों से वर्क फ्रॉम होम की दी सलाह

-अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिशगुरुग्राम,। लगातार हो रही और आगे भी अनुमानित भारी बारिश को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम का परामर्श जारी किया है। पुलिस के अनुसार शहर की मुख्य सडक़ों और चौराहों पर जलभराव और जाम की स्थिति बनने की प्रबल संभावना है। ऐसे में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अनावश्यक यातायात का दबाव कम करने के लिए यह सावधानी परामर्श जारी किया गया है। पुलिस की ओर से कॉर्पोरेट और निजी कंपनियों से आग्रह है कि वे अगले कुछ दिनों के लिए कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। अनावश्यक वाहनों की आवाजाही कम होने से ट्रैफिक प्रबंधन दलों को जाम हटाने और आपातकालीन सेवाओं को सुचारू रखने में मदद मिलेगी। सडक़ प्रबंधन में प्रशासन की सहायता करना और लोगों को जलभराव/दुर्घटना से बचाना। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। आपके सहयोग से हम यातायात को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। जरूरी हो तभी घर से निकलें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें