मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: मेट्रो बैरिकेड्स से टकरा कर कार पलटी, बाल-बाल बचा ड्राइवर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: मेट्रो बैरिकेड्स से टकरा कर कार पलटी, बाल-बाल बचा ड्राइवर

गुरुग्राम। सुभाष चौक के पास मंगलवार सुबह टाटा नेक्सन कार मेट्रो निर्माण स्थल के बैरिकेड्स से टकरा कर पलट गई। राहगीरों ने कार के शीशे तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को कार से बाहर निकाला।कार पलटने से ड्राइवर को गंभीर चोटें तो नहीं आई, लेकिन लोगों ने उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैफिक काफी प्रभावित हो गया और लंबा जाम लग गया। सुबह-सुबह पुलिस की ड्यूटी नहीं होने के कारण लोगों ने ही जाम को खोलने में मदद की।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक सामान्य गति से जा रहा था तभी बेरिकेड्स का एक हिस्सा अचानक तिरछा हो गया और कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पलटकर सड़क पर जा गिरी। आस पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को कार से बाहर निकाला। कार चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है और इस संबंध में अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।हुडा सिटी सेंटर से पुराने गुरुग्राम तक मेट्रो विस्तार का कार्य चल रहा है, जिसके चलते सड़क के बीचों-बीच बेरिकेड्स लगाए गए हैं। लोगों का आरोप है कि ये बेरिकेड्स सही तरीके से नहीं लगाए गए जिसके कारण हादसों का खतरा बना रहता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें