मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में भीषण आग से हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में भीषण आग से हड़कंप

-इमारत में कबाड़ और पुराने सामान ने भडक़ाई आग

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित मशहूर सांस्कृतिक केंद्र किंगडम ऑफ ड्रीम्स में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। बंद पड़ी इस इमारत से अचानक धुएं का काला गुबार और ऊंची लपटें उठती देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। इस आग में केओडी का शोशा थियेटर पूरी तरह से जल गया।

आगजनी की घटना दोपहर करीब पौन दो बजे की है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए आधा दर्जन से ज्यादा फायर की गाडिय़ां और भारी संख्या में बचाव दल को तैनात किया गया। दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

गनीमत रही कि इमारत पहले से बंद थी। अभी तक किसी के हताहत होने या मलबे में फंसे होने की खबर नहीं है। फाइनेंस विवादों और कानूनी अड़चनों के कारण केओडी पिछले कई सालों से पूरी तरह बंद पड़ा है। अंदर भारी मात्रा में कबाड़, लकड़ी, कपड़े और पुराने शो का सामान रखा हुआ था।

फायर अधिकारियों का मानना है कि इसी ज्वलनशील सामान की वजह से आग तेजी से फैल गई।प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अंदर घुसे लोगों द्वारा सिगरेट/कचरा जलाने को वजह माना जा रहा है। य देश का पहला लाइव एंटरटेनमेंट, थिएटर और लेजर डेस्टिनेशन था। साल 2010 में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से छह एकड़ में बने इस भव्य परिसर का मकसद भारतीय संस्कृति, कला, शिल्प और व्यंजनों को आधुनिक तकनीक के साथ दुनिया के सामने पेश करना था।

यहां लोगों को एक ही छत के नीचे बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टाइल के भव्य म्यूजिकल नाटक, भारत के अलग-अलग राज्यों के व्यंजन और पारंपरिक शिल्प देखने को मिलते थे। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इसके ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। बंद होने के बाद से केओडी की इमारत जर्जर हो चुकी थी और अंदर रखे सामान की रखवाली नहीं हो पा रही थी। फायर विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही कर पाएंगे।

बता दें कि 26 जुलाई 2023 को और 12 मार्च 2025 को भी केओडी में आग लगने की घटना हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें