मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: मानेसर में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, कई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: मानेसर में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, कई घायल

पुलिस के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोष

गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर में अपनी मांगों को लेकर एक दिन पहले हड़ताल पर गए ठेके के कर्मचारियों पर दूसरे दिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कर्मचारी कंपनी गेट पर हड़ताल के लिए एकत्रित हुए थे। इसी बीच पुलिस ने धारा 163 लगे होने पर उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठियां मारीं। इसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना में एक कर्मचारी का सिर फूट गया तो किसी के हाथ व मुंह पर गहरी चोटें आई।

गुरुवार की सुबह जब कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो रहे थे तो पुलिस ने उन्हें वहां से खदेडऩा चाहा। विवाद बढ़ गया और पुलिस ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। कर्मचारी बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस की लाठी से एक कर्मचारी की सिर फूट गया। इससे कर्मचारियों में आक्रोष पैदा हो गया। कर्मचारी अब तक तो कंपनी प्रबंधन के खिलाफ ही थे, अब वे पुलिस के भी खिलाफ हो गए हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली से उनमें रोष है। पुलिस की इस कार्रवाई से कर्मचारियों का विरोध और अधिक बढ़ गया।

कर्मचारियों ने ऐलान किया कि अपनी मांगों के पूरा हुए बिना वे काम पर नहीं लौटेंगेें। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए डीसी की ओर से मानेसर में धारा 163 भी लगाई गई है। बता दें कि आईएमटी मानेसर में 10 कंपनियों के करीब तीन हजार कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर हैं। गारमेंट एवं ऑटोमोबाइल कंपनियों के इन कर्मचारियों की कई मांगें हैं। ठेके के कर्मचारियों का कंपनियां लंबे समय से शोषण कर रही हैं। न्यूनतम मजदूरी, ओवर टाइम भुगतान, सुरक्षा और स्थायीकरण जैसी मांगें वर्षों से लंबित हैं।

कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कर्मचारी चाहते हैं कि उनका न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये हो। हालांकि प्रदेश सरकार ने बुधवार को ही कैबिनेट की बैठक में न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 15,220 रुपये मासिक करने का निर्णय लिया है। अभी तक वेतन 11274 रुपये है। कुछ कर्मचारी इस वेतन बढ़ोतरी पर हड़ताल खत्म करके चले गए थे, लेकिन कुछ कर्मचारियों को इस वेतन बढ़ोतरी से संतुष्टि नहीं हुई। इसलिए वे हड़ताल पर ही डटे रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें