मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: मानेसर की कंपनी से 15.36 लाख का साइबर फ्रॉड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: मानेसर की कंपनी से 15.36 लाख का साइबर फ्रॉड

-वेंडर की फर्जी ईमेल से अकाउंट बदलकर की ठगी

-थाना साइबर क्राइम मानेसर में केस दर्ज, एएसआई जितेंद्र को सौंपी जांच

गुरुग्राम। मानेसर स्थित नागाटा ऑटो इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से साइबर ठगों ने 15,36,300 रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने कंपनी के वेंडर की ईमेल आईडी से मिलती-जुलती फर्जी मेल भेजकर बैंक अकाउंट डिटेल बदल दी और एडवांस पेमेंट अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना साइबर क्राइम मानेसर में केस दर्ज कर एएसआई जितेंद्र को जांच सौंपी गई है।

कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर (आईटी) के पद पर कार्यरत रंजीत कुार कलवार निवासी पालम गांव दिल्ली ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि 12 मई 2026 को कंपनी को वेंडर बीएस टेक ऑटो इंडस्ट्रीज की ईमेल से प्रोफॉर्मा इनवॉइस के लिए एडवांस पेमेंट को लेकर मेल मिली। 13 मई को उसी आईडी से दोबारा मेल आई, जिसमें एसबीआई बैंक अकाउंट नंबर में पेमेंट करने को कहा गया। कंपनी के फाइनेंस विभाग ने मेल को असली मानकर जापान स्थित एमयूएफजी बैंक के अकाउंट नंबर से एसबीआई के खाता में 15,36,300 रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन जब असली वेंडर ने पेमेंट न मिलने की बात कही, तब फ्रॉड का पता चला। जांच में सामने आया कि वेंडर का कंपनी में एचडीएफसी बैंक का रजिस्टर्ड अकाउंट नंबर है, जबकि फ्रॉड मेल में एसबीआई का अकाउंट दिया गया था। आशंका है कि साइबर अपराधियों ने वेंडर की ईमेल आईडी को स्पूफ किया या अकाउंट हैक कर मेल भेजी।

शिकायत मिलने पर थाना साइबर क्राइम मानेसर ने प्राथमिक जांच के बाद केस दर्ज किया। एफआईआर की कॉपी उच्च अधिकारियों और इलाके के मजिस्ट्रेट को मेल से भेज दी गई है। शिकायत व दस्तावेज की जांच एएसआई जितेंद्र को सौंपी गई है। ड्यूटी ऑफिसर पीएचआई विकास दहिया की मौजूदगी में केस में दर्ज किया गया। पुलिस बैंक खाता की डिटेल खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि खाता किसके नाम पर है और पैसे आगे कहां ट्रांसफर हुए। साइबर एक्सपर्ट की मदद से ईमेल की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें