मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: फर्जीवाड़े से दूसरों की जमीन बेचकर रईस बनने का एक आरोपी काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: फर्जीवाड़े से दूसरों की जमीन बेचकर रईस बनने का एक आरोपी काबू

-फर्जी कागजात दिखा कर ठगे गए थे 45 लाख रुपयेगुरुग्राम। दूसरों की जमीन दिखाकर फर्जी एग्रीमेंट के माध्यम से धोखाधड़ी व ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-17 की ओर से यह गिरफ्तारी की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने फर्जी कागजात दिखाकर 45 लाख रुपये की ठगी की थी।जानकारी के अनुसार छह जून 2024 को आर्थिक अपराध शाखा-2 गुरुग्राम को एक शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष-2023 में उसकी मुलाकात अश्वनी चौधरी नामक व्यक्ति से हुई थी। अश्वनी चौधरी ने स्वयं को एक बड़े प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट ग्रुप का सदस्य बताते हुए जमीन खरीदने का प्रस्ताव रखा। अश्वनी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से उसको जमीन में इन्वेस्टमेंट का लालच दिया। गांव मंडकोला व नोएडा की जमीन से संबंधित फर्जी एग्रीमेंट किए। अश्वनी व उसके साथियों ने दूसरों की जमीन को अपनी बताकर 15 बीघा जमीन का फर्जी एग्रीमेंट 9 करोड़ 30 लाख रुपयों में कर लिया। एडवांस में 45 लाख रुपयों की ठगी की। बाद में जांच में पता चला कि संबंधित जमीन विक्रय योग्य नहीं थी। उसके दस्तावेज फर्जी थे। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार थाना सिविल इान गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा की टीम ने आठ दिसंबर 2025 को इस मामले में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ठगी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विजय शर्मा निवासी गांव प्रताप नगर जिला गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी ने पुलिस पूछताछ में गुरुग्राम व उत्तर-प्रदेश में जमीन से संबंधित ठगी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने का भी खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह अश्वनी चौधरी व कविंद्र सिंह के गिरोह का सदस्य है। वे फर्जी जमीन खरीदने वाली पार्टी बनकर लोगों को ऊंचे दामों का लालच देते हैं। फर्जी एग्रीमेंट करके उनके साथ ठगी करते हैं। उसको फर्जीवाड़ा करने बदले 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। आरोपी विजय शर्मा को पुलिस हिरासत रिमांड की अवधि पूर्ण होने के बाद 12 दिसंबर 2025 को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें