मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: घरेलू झगड़े में पति ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या

Women-Quota-Delay-Rowयमुनानगर:महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा,लागू करने में देरी पर उठाए सवालयमुनानगर, 20 अप्रैल (हि.स.)। महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में यमुनानगर में कांग्रेस नेताओं ने साेमवार काे प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण कानून को लागू करने में अनावश्यक विलंब का आरोप लगाया है। कांग्रेस के यमुनानगर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरुआत से ही महिला आरक्षण के पक्ष में रही है और संसद में भी इस विधेयक का समर्थन कर चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2023 में प्रस्तुत ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को विपक्ष के समर्थन से दोनों सदनों में पारित किया गया था।इसके बावजूद अब तक इसके क्रियान्वयन की दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के बीच यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस इस कानून के विरोध में थी, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। देवेंद्र सिंह के अनुसार सरकार ने हाल ही में अधिनियम को अधिसूचित तो कर दिया, लेकिन इसे लागू करने की प्रक्रिया अभी भी लंबित है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण के साथ परिसीमन का मुद्दा जोड़कर स्थिति को जटिल बनाया जा रहा है। कांग्रेस का मत है कि मौजूदा लोकसभा सीटों पर ही इस प्रावधान को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए।ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने के बावजूद धरातल पर अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने कहा कि यदि नीयत स्पष्ट होती तो कानून के अमल में देरी नहीं होती। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि महिला आरक्षण को बिना किसी शर्त के जल्द लागू किया जाए, ताकि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें