मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम : कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र में गैस रिसाव से अफरा-तफरी, फैक्टरी क्षेत्र कराया गया खाली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुरुग्राम, । कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में गैस लीक

होने की सूचना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।इलाके के कई लोगों को सांस

लेने में परेशानी और आंखों में जलन होने की शिकायत की। इसके बाद डायल 112

पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र को

खाली करवा दिया। एनडीआरएफ तथा फायर बिग्रेड ने स्थिति को अपने नियंत्रण में

कर लिया।

गुरुवार काे कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र की

फैक्टरी में गैस लीक होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

पहुंचे और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। एनडीआरएफ की टीम ने गैस

के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। सिविल डिफेंस के अधिकारी

मोहित कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजे गैस लीक होने की सूचना मिली थी।

सूचना देने वाले व्यक्ति ने अमोनिया गैस की आशंका जताई थी। जिस पर प्रशासन

तुरंत अलर्ट हो गया। पुलिस के साथ डिजास्टर मैनेजमेंट को भी इस बारे में

सूचना दे दी गई।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को सुबह चार बजे

ही गैस लीक होना महसूस हो गया था। गैस लीक के कारण लोगों की आंखों में जलन

और सांस लेने में दिक्कतें आने लगी तब 112 पर कॉल कर सूचना दी गई। एनडीआरएफ

की टीम ने शुरूआती जांच में 1 बजे रीडिंग ली। फिर 2 बजे रीडिंग ली गई तो

दोनों बार में काफी फर्क नजर आया।

अधिकारी के मुताबिक फैक्टरी खाली

थी और इसका डंपिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। फैक्टरी के आसपास हवा

में हाइड्रो सल्फाइड और क्लोरीन की मात्रा मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल

स्थिति नियंत्रण में है और गैस के कारण किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं

हुआ है। सुरक्षा कारणों से फैक्टरी और आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें