मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे पर मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे पर मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार

गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 पर बीती रात क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 ने कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटरों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम को शार्प शूटरों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। जब टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। बदमाशों की फायरिंग में सीआईए-40 की सरकारी गाड़ी पर तीन गोलियां लगीं। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैरों में लगी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।घायल अपराधियों को तुरंत इलाज के लिए सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान कर्ण उर्फ रोनी और प्रवेश के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के कंझावला गांव के रहने वाले हैं। पकड़े जाने के समय दोनों काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर जा रहे थे। उनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने बाइक और हथियार कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों से पूछताछ कर गैंग की अन्य गतिविधियों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें