मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम के बार गुर्जर में फिर भड़की आग, औद्योगिक कचरे में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम के बार गुर्जर में फिर भड़की आग, औद्योगिक कचरे में लगी आग

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम के बार गुर्जर गांव के निकट बुधवार सुबह साढ़े सात बजे औद्योगिक कचरे में फिर आग भड़क गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई तथा काले धुएं के गुबार से आसमान छा गया। मंगलवार को इसी क्षेत्र में प्लास्टिक वेस्ट में लगी भीषण आग को बुझाने में घंटों लगे थे। बुधवार की आग मंगलवार वाले स्थान से करीब एक किलोमीटर आगे लगी।मानेसर से फायर अधिकारी ललित कुमार के मुताबिक, आग की सूचना पर तावड़ू व मानेसर से दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। तुरंत ही आग बुझानी शुरू कर दी गई। आग काफी भडक़ चुकी थी, इसलिए कर्मचारियों को आग बुझाने में परेशानी भी आई। फायर अधिकारी के अनुसा, बुधवार को भी आग औद्योगिक वेस्ट में ही लगी। प्लास्टिक के साथ अन्य कचरा होने के कारण आग ज्यादा फैल गई। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझानी शुरू कर रखी है। इस आग के कारण क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ गया है। प्लास्टिक वेस्ट में लगी आग से काले धुएं से आसमान में भी काली चादर बन गई। इस आग से काफी संख्या में पेड़-पौधों को भी नुकसान हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें