मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: प्लास्टिक वेस्ट प्लांट में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: प्लास्टिक वेस्ट प्लांट में लगी भीषण आग

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीगुरुग्राम। द्वारका यहां एक्सप्रेस-वे के पास स्थित सेक्टर-112 में शुक्रवार की सुबह एक प्लास्टिक वेस्ट प्लांट में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे प्लांट को चपेट में ले लिया और आसपास काला धुआं फैल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्लांट में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह करीब 9:30 बजे लगी। पहले प्लांट के एक हिस्से से धुआं उठता दिखा, जिसके कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। प्लास्टिक वेस्ट और रसायनों के कारण आग तेजी से फैली और तेज धमाकों की आवाज भी सुनाई दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।रास्ता नहीं मिलने की वजह से गाड़ी चालक कुछ देर तक भटकते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल अधिकारियों का कहना है कि प्लांट में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई।सेक्टर-112 थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग लगने के बाद पूरे इलाके में तेज धुएं और जलने की गंध फैल गई।फायर अधिकारी ने कहा, कि आग पर काबू पा लिया गया है। अब कूलिंग का काम चल रहा है ताकि दोबारा आग न भड़के।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें