मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम:भीषण आग से सैंकड़ों झुग्गियां नष्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम:भीषण आग से सैंकड़ों झुग्गियां नष्ट

-मंगलवार की रात करीब एक बजे लगी आग ने मचाया तांडवगुरुग्राम। गर्मियां अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है और आग की घटनाएं काफी बढ़ रही हैं। बीती रात करीब एक बजे यहां सेक्टर-37डी स्थित झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इससे सेंकड़ों झुग्गियां स्वाहा हो गई। गनीमत यह रही कि लोग आग लगने के साथ ही झुग्गियों से बाहर निकल आए, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।दमकल विभाग को रात 12:50 बजे सेक्टर-37डी की झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना के साथ ही कर्मचारी गाडिय़ां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की। कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं वे दे रहे हैं। दमकल विभाग के साथ पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। भीषण आग के कारण झुग्गियों में रखे सिलेंडरों में भी काफी विस्फोट हुए। एक के बाद एक कई दमकल विभाग की गाडिय़ां आग बुझाने के लिए पहुंची। आग के दौरान झुग्गियों में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। बच्चे, बड़े अपनी जान बचाने के लिए झुग्गियों से बाहर भागे। दूसरी तरफ दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे। कई घंटे तक आग बुझाने के लिए कर्मचारी जूझते रहे। तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें