मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:28 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: पत्नी को पीट रहे शराबी बेटे को पिता ने रोका तो कर दी हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: पत्नी को पीट रहे शराबी बेटे को पिता ने रोका तो कर दी हत्या

गुरुग्राम। यहां सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर एक युवक ने अपने वकील पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक शराब पीकर घर आया था। पत्नी ने जब उसे टोका तो उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बीच-बचाव में पिता आए तो उनको भी घायल कर दिया गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता की मौत हो गई।पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। जानकारी अनुसार सेक्टर-5 की भीमगढ़ खेड़ी में रहने वाला 42 वर्षीय नीरज लाइसेंसिंग का काम करता है। वह शराब व नशे करने का आदी है। उसके पिता 75 वर्षीय गुलाब सिंह पेशे से वकील थे। मंगलवार को नीरज शराब के नशे में घर पहुंचा। उसकी 38 वर्षीय पत्नी प्रीति सिंह ने नवरात्रि में शराब पीने से मना किया। जिस पर नीरज ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रीति के चीखने-चिल्लाने पर गुलाब सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। ऐसे में नीरज और भडक़ गया।उसने पिता पर भी हमला बोल दिया। वहीं पत्नी के साथ मार पिटाई जारी रखी। बुरी तरह जख्मी हुए प्रीती व गुलाब सिंह को पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां बुधवार को गुलाब सिंह की मौत हो गई। प्रीति के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नीरज के 13 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रीति के बयान के आधार पर, नीरज के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नीरज उस समय नशे में था और उसका अपने पिता और पत्नी के साथ पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें