मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने के विवाद पर इंजीनियर की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम में खाली प्लॉट में कूड़ा फेंकने के विवाद पर इंजीनियर की हत्या

गुरुग्राम। जिले के भांगरोला गांव में खाली प्लॉट में कूड़ा फेकना पड़ोसी को इतना नागवार हुआ कि उसने कूड़ा फेंकने वाले की हत्या ही कर दी। वह पेशे से इंजीनियर था। उसकी पहचान गौरव निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल वह भांगरोला में किराए के मकान में रहता था। गुरुवार को जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार 20 नवंबर को गौरव ने घर के पास खाली प्लॉट में कचरा फेंक दिया था। इससे पड़ोसी दीपक यादव नाराज हो गया और उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान दीपक ने गौरव के सिर पर जोरदार डंडा मारा। इससे गौरव लहूलुहान हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सात दिन इलाज चलने के बाद बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पड़ोसी दीपक यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें