मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: एल्विश यादव के पिता ने फायरिंग केस में जताई इन्फ्लूएंसर पर आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: एल्विश यादव के पिता ने फायरिंग केस में जताई इन्फ्लूएंसर पर आशंका

गुरुग्राम। गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में उनके पिता सामने आया हैं। उन्होंने कहा है कि इन्फ्लूएंसर प्रिंस नरूला हथियार लेकर गुरुग्राम आया था और उसने धमकी दी थी। पुलिस को उससे पूछताछ करनी चाहिए। एल्विश यादव के पिता रामअवतार ने कहा है कि एल्विश का प्रिंस नरूला से विवाद हुआ था। तभी वह हथियार लेकर एल्विश को धमकी देने गुरुग्राम आया था। एमटीवी के रोडीज डबल क्रॉस शो के दौरान प्रिंस नरूला और एल्विश दोनों के बीच बहस हुई थी। झगड़ा इतना बढ़ गया कि प्रिंस नरूला अपने दोस्तों के साथ हथियार लेकर धमकी देने गुरुग्राम आया था। उसने एल्विश को देख लेने की धमकी दी थी। इस विवाद के बाद कुख्यात नीरज बवाना गैंग के दो बदमाशों ने वीडियो जारी कर प्रिंस को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस विवाद से हमारा कोई मतलब नहीं है। उनका यह कहना है कि एल्विश यादव और राहुल यादव अपने भाई हैं। इनके लिए हम कुछ भी कर सकते हैं। प्रिंस नरूला ने हरकत कर तो कर दी, लेकिन इसको अब बचकर रहना पड़ेगा।बता दें कि बीती 17 अगस्त 2025 को सुबह साढ़े पांच बजे सेक्टर-57 स्थित एल्विश यादव के घर पर 24 राउंड फायरिंग की थी। गनीमत रही कि गोलियां एल्विश के घर की बालकॉनी, दीवारों व खिडक़ी-दरवाजों पर लगीं। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं था। उसकी मां सुषमा यादव, पिता रामअवतार और केयर टेकर घर में थीं। फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। एल्विश के घर पर पुलिस सुरक्षा भी लगाई गई है।हालांकि एल्विश के घर पर फायरिंग की सूचना पर सोमवार की रात को प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम पर एक संदेश डाला था। जिसमें उन्होंने लिखा कि-किसी के घर गोली चलाना ठीक बात नहीं है। किसी के मां-बाप वहां रहते हैं, किसी को भी लग सकती है और इसमें उनकी क्या गलती है। अगर कोई कलाकार कमा रहा है तो वो उसकी मेहनत के बाद है। बुरा लगा न्यूज देख कर। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को जानकारी दी कि एल्विश के घर पर पुलिस सिक्योरिटी लगाई गई है। पुलिस गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स अपराध शाखा सहित 10 से ज्यादा टीमें संदिग्धों की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें