मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेस-वे पर अवैध विज्ञापनों पर निगम गुरुग्राम की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की सीमा में किसी भी प्रकार के विज्ञापन का प्रदर्शन करने से पूर्व नियमानुसार स्वीकृति लेना अनिवार्य है। स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाईन की गई है, जहां पर निर्धारित फीस का भुगतान करके विज्ञापन प्रदर्शन की अनुमति मिल जाती है।बिना स्वीकृति के अवैध रूप से प्रदर्शित किए गए विज्ञापनों के खिलाफ नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विज्ञापन हटाओ दस्ते ने द्वारका एक्सप्रेस-वे, एसपीआर व सोहना रोड से सेंकड़ों विज्ञापनों को हटाया गया है। इनमें विभिन्न यूनिपोल पर लगे 12 फ्लैक्स सहित 200 से अधिक होर्डिंग बैनर शामिल हैं। यह कार्रवाई विज्ञापन शाखा के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, सहायक अभियंता हरी प्रकाश, कनिष्ठ अभियंता सत्येन्द्र, सुनील, आरिफ खान व जितेन्द्र कुमार की टीम द्वारा की गई।नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ के अनुसार अवैध विज्ञापनों के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। विज्ञापन शाखा द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाई गई है तथा अवैध विज्ञापनों को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने विज्ञापन देने की इच्छुक कंपनियों, बिल्डरों, विज्ञापन लगाने वाली एजेंसियों से कहा है कि वे विज्ञापन प्रदर्शन से पूर्व निर्धारित फीस का भुगतान करके अनुमति जरूर लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें