मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: नकली सोने के सिक्के देकर असली सोना ठगने वाली दो महिला काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: नकली सोने के सिक्के देकर असली सोना ठगने वाली दो महिला काबू

-नकली सोने के सिक्के देकर 2.49 करोड़ नगदी व लगभग 50 तोला सोना ठगा थागुरुग्राम। सस्ते दामों में सोने के सिक्के बेचने के नाम पर असली सोना ठगने के अंतरराज्यीय गिरोह की दो और महिला सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम ने सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तरराजीय गिरोह के छह आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है।निरीक्षक किनरेंद्र शर्मा प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर-43 गुरुग्राम की अगुवाई में पुलिस टीम ने सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तरराजीय गिरोह पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को महिला आरोपियों को प्रोडक्शन पर लेकर गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की पहचान तेजू गंगाराम राठौर (उम्र-45 वर्ष) निवासी जिला खांदवा (मध्य-प्रदेश) व सोलंकी शांति बेन (उम्र-42 वर्ष) निवासी जिला वडोदरा (गुजरात) के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच से पता चला है कि आरोपी तेजू गंगाराम राठौर पर धोखाधड़ी करने के संबंध में दो केस गुजरात में, एक केस राजस्थान में तथा आरोपी शांति बेन पर धोखाधड़ी करने का एक केस राजस्थान में दर्ज है। इस केस में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।बता दें कि एक अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने थाना सुशांत लोक गुरुग्राम में एक शिकायत देकर कहा कि 13 फरवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच दिया। उस व्यक्ति ने उसको कुछ सोने व चांदी के सिक्के दिए। उसने ज्वेलर्स की दुकान पर चेक करवाने पर सोने व चांदी के सिक्के असली मिले। उसके बाद उस व्यक्ति ने एक बार फिर उसको और सिक्के दिए वह भी असली थे।

जिससे इसको उस व्यक्ति पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी ने अधिक मात्रा में सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर दो मार्च 2026 को इसके घर सुशांत लोक से लगभग 2.49 करोड़ रुपए उसने ब्याज पर लिए थे। उन रुपयों से करीब 50 तोला सोना ले लिया तथा बदले में नकली (पीतल) के सिक्के दे दिए। इस मामले में पुलिस पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी गुजरात व दिल्ली के रहने वाले हैं। अब दो महिला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार की हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें