मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम : दस रुपए के विवाद में ड्राइवर को पीट-पीटकर अधमरा किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम : दस रुपए के विवाद में ड्राइवर को पीट-पीटकर अधमरा किया

गुरुग्राम। 10 रुपये किराए को लेकर कुछ लोगों ने एक ऑटो ड्राइवर को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। ऑटो चालक अब एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मंगलवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय ऑटो चालक विपिन उत्त्तर प्रदेश कन्नौज का रहने वाला है और वह फिलहाल परिवार के साथ रवि नगर में रहता है। विपिन बस अड्डे से बसई के लिए ऑटो में सवारी लेकर आ रहा था। पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति से किराए के पैसे को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि यात्री ने अपने जानकार लोगों को बुला लिया और विपिन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

लोगों ने किसी तरह ऑटो चालक विपिन का बीच बचाव किया और उसे अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में विपिन का इलाज चल रहा है। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दूसरे अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें