मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी से बचने की जानकारी देगा डीएलएसए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम: साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी से बचने की जानकारी देगा डीएलएसए

-डीएलएसए गुरुग्राम द्वारा थिंक बिफोर यू शेयर अभियान के तहत हेल्प डेस्क स्थापित-सीजेएम बोले, जागरुकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा उपायगुरुग्राम। डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग और साइबर अपराधों की घटनाओं को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा बुधवार को एक विशेष पहल की गई है। मैनेजिंग द डिजिटल वल्र्ड-थिंक बिफोर यू शेयर जागरुकता अभियान के तहत फ्रंट कार्यालय में एक समर्पित साइबर सुरक्षा हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरुक करना तथा उन्हें त्वरित कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम राकेश कादियान ने इस अवसर पर कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी, फर्जी समाचार, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, डेटा गोपनीयता और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया व निशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया जाएगा।यह पहल हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विधिक साक्षरता बढ़ाने और आमजन तक न्याय की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य के अनुरूप है। हेल्प डेस्क नागरिकों को समयबद्ध परामर्श, आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगी। डीएलएस की ओर से लोगों से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी को सांझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें। सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें, ताकि डिजिटल प्रणाली अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनी रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें