मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: डेरा के सेवादारों ने 7 घंटे तक छबील लगा लोगों का गला किया तर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुरुग्राम,। गर्मी के मौसम में चारों तरफ मचे त्राहिमाम के चलते शनिवार

को डेरा सच्चा सौदा ग्रीन एस. वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने यहां

न्यू रेलवे रोड पर मीठे पानी की छबील लगाई। भीम नगर के सामने मुख्य सडक़ पर

इस छबील पर हजारों राहगिरों, वाहन चालकों, बस व ऑटो में यात्रियों ने मीठा

पानी पीकर गला तर किया।

शाह सतनाम जी ग्रीन एस. वेलफेयर

फोर्स विंग के सेवादारों ने छबील पर मीठा पानी पिलाने की शुरुआत से पूर्व

सभी सेवादारों ने पूज्य गुरूजी संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के

चरणों में विनती अरदास लगाई। इसके बाद दो मिनट का नाम सिमरन करके सुबह 9

बजे से यहां मीठे पानी की छबील शुरू कर दी गई। देखते ही देखते सेंकड़ों लोग

वहां पानी पीने के लिए जुट गए। सेवादारों ने पैदल चलने वाले लोगों के

अलावा वहां से गुजर रही बसों, ऑटो, ई-रिक्शा आदि में बैठे यात्रियों को

मीठा पानी पिलाया। आगे से आगे मीठा पानी तैयार करने के लिए सेवादार लगातार

जुटे रहे। पांच घंटे तक यहां लोगों को पानी पिलाया गया।

सेवादार

विनोद इंसा, पुनीत इंसा, मदन इंसा, इंद्र मेहरा इंसा, नरेंद्र गांधी, उमेश

इंसा, राज इंसा, लेखराज इंसा, कृष्ण इंसा, सुशांत इंसा, राजकुमार इंसा,

संदीप इंसा, मुकेश इंसा, बाबू राम इंसा, सतीश इंसा, गौरव इंसा, रविंद्र

इंसा, देव कुमार इंसा, भीम सेन इंसा, सौरव इंसा, आशीष इंसा व जवाहर इंसा

आदि सेवादारों ने राहगिरों को मीठा पानी पिलाया। उन्होंने कहा कि पूज्य

गुरूजी संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की शिक्षाओं पर चलते हुए

सेवादार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। मीठे पानी की छबील के साथ-साथ अन्य

सेवा कार्यों को भी लगातार किया जा रहा है। भीषण गर्मी के इस समय में पीने

के पानी के लिए लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। पूज्य गुरूजी ने

शिक्षा दी है कि हमें समाज में रहते हुए इंसानियत की सेवा को सर्वोपरि

मानना है। उनकी शिक्षा से ही यह सेवा का कार्य किया है। भविष्य में भी ऐसे

ही मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों की सेवा की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें