मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: डिलीवरी ब्वॉय पर कुल्हाड़ी से हमला, मरा समझकर भागे हमलावर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: डिलीवरी ब्वॉय पर कुल्हाड़ी से हमला, मरा समझकर भागे हमलावर

कार में सवार होकर आए थे हमलावर, लाठी, डंडों, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ किए वारगुरुग्राम। कार सवार हमलावरों ने डिलीवरी ब्वॉय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। वे उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने एक सप्ताह पहले डिलीवरी ब्वॉय को धमकी भी दी थी। गंभीर हालत में डिलीवरी ब्वॉय को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। डिलीवरी ब्वॉय की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है।घायल अभिषेक के भाई रितेश ने बताया कि वे दोनों भाई बिग बास्केट कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करते हैं। सोमवार को अभिषेक सामान की डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-10 के पास जब वह पहुंचा तो एक कार में सवार चार-पांच युवक उतरे। उनके हाथों में लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी भी थी। उन्होंने तुरंत ही अभिषेक पर हमला करना शुरू कर दिया। हमलावर युवकों ने अभिषेक की हत्या करने का प्रयास किया। उस पर बुरी तरह से हमला किया गया। हमले की पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।अभिषेक के हाथ, पैर, सिर, पीठ पर गहरी चोटें आई हैं। अभिषेक के बेहोश होकर गिर जाने पर आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। घायल अभिषेक को तुरंत मानेसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स के मुताबिक अभिषेक के शरीर पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव हैं। हाथ बुरी तरह से टूटा हुआ है। शरीर पर और भी कई जगह गहरी चोटें हैं। उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के बाद अस्पताल में पीड़ित अभिषेक के बयान को लेकर डॉक्टर्स से बात की। बताया गया कि अभिषेक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।अभिषेक के भाई ने यह भी बताया कि एक सप्ताह पहले किसी अनजान नंबर से उसके पास फोन आया था। कॉल करने वाले ने धमकी दी थी कि रितेश तेरे को तो मारेंगे ही, पूरे परिवार को देख लेंगे। रितेश ने उस कॉल की शिकायत स्थानीय थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रितेश का कहना है कि हमलावरों ने अभिषेक को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। गाड़ी का नंबर ट्रेस करके आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें