मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: अकाउंटेंट से ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध कराने के दो आरोपी काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम: अकाउंटेंट से ठगी करने के मामले में खाता उपलब्ध कराने के दो आरोपी काबू

-कंपनी का फर्जी मालिक बनकर अकाउंटेंट से रुपये कराए थे ट्रांसफरगुरुग्राम। यहां एक कपंनी के अकाउंटेंट से फर्जीवाड़े से ठगी करने में रुपये ट्रांसफर कराने के लिए खाता उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को साइबर थाना पुलिस ने काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार काे बताया कि कंपनी का फर्जी मालिक बनकर यह ठगी की गई थी।पुलिस के अनुसार 27 मई 2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना साइबर अपराध दक्षिण गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा था कि वह एक कंपनी में अकाउंटेंट है। उसके पास वाट्सऐप के माध्यम से कम्पनी का फर्जी मालिक बनकर कॉल करके उससे रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। इस शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। साइबर थाना प्रबंधक निरीक्षक नवीन कुमार की पुलिस टीम ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अमित (उम्र-30 वर्ष) निवासी जिला रेवाड़ी व दीपांशु उर्फ चिंटू (उम्र-27 वर्ष) निवासी रेवाड़ी के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमित को 12 फरवरी 2026 को रेवाड़ी से गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। आरोपी दीपांशु उर्फ चिंटू को 13 फरवरी 2026 को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने ठगी गई राशि में से नौ लाख 60 हजार रुपए आरोपी अमित के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी अमित ने यह बैंक खाता आरोपी दीपांशु को पांच हजार रुपये में बेचा था। आरोपी दीपांशु ने यही बैंक खाता 10 हजार रुपये में किसी अन्य आरोपी को बेचा था। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में अब तक आरोपी अमित व दीपांशु सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें