मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम की अदालत में आग से काम प्रभावित, रेस्ट हाउस में लगी अदालत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम की अदालत में आग से काम प्रभावित, रेस्ट हाउस में लगी अदालत

-सोमवार को न्यायिक कामकाज अस्थायी रूप से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चलागुरुग्राम। स्थानीय जिला अदालत के रिकॉर्ड रूम में रविवार को लगी भीषण आग के बाद सोमवार को अदालत का कामकाज यहां पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में चला। आग के कारण रिकॉर्ड रूम में रखे पुराने केसों की फाइलें भी जलने की आशंका है। अस्थायी रूप से न्यायाधीशों ने रेस्ट हाउस में अस्थायी अदालत लगाकर केसों की सुनवाई की।सोमवार सुबह से ही रेस्ट हाउस में 21 अदालों का संचालन शुरू हो गया। जिला अदालत का सुरक्षित बचा रिकॉर्ड रेस्ट हाउस पहुंचाया गया, ताकि सुनवाई और अन्य न्यायिक प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 50 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही आगजनी की घटना के बाद पूरे परिसर की दोबारा जांच कर संभावित खतरों को दूर किया गया। पेशी पर आने वाले लोगों और वकीलों की सुविधा के लिए रेस्ट हाउस के प्रवेश द्वार पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। यहां कर्मचारियों द्वारा लोगों को उनकी संबंधित अदालत और कोर्ट नंबर की जानकारी दी जा रही है। हेल्प डेस्क पर लगी भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग वैकल्पिक व्यवस्था के बावजूद समय पर सुनवाई के लिए पहुंच रहे हैं।दिनभर रेस्ट हाउस परिसर में वकीलों, पक्षकारों और आम लोगों की आवाजाही बनी रही। कई वकीलों ने कहा कि अचानक हुई इस व्यवस्था से शुरू में कुछ दिक्कतें हुईं, लेकिन प्रशासन और बार एसोसिएशन के सहयोग से काम सुचारु रूप से चल रहा है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की है कि रिकॉर्ड रूम की मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम जल्द पूरे किए जाएं, ताकि अदालतें अपने मूल परिसर में वापस लौट सकें। उधर, आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आग लगते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें