मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस के 312 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस के 312 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

ईआरवी रिस्पांस टाइम सात मिनट पर पहुंचागुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरियाणा पुलिस के बेड़े में शामिल 310 नई मोटरसाइकिलों और दो कारों को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी वाहन आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन यानी ईआरवी के रूप में काम करेंगे। वाहन कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत होंडा मोटर फाउंडेशन द्वारा हरियाणा पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस के रिस्पांस टाइम की सराहना करते हुए कहा कि देश में ईआरवी का औसत रिस्पांस टाइम लगभग 18 मिनट है, जबकि हरियाणा पुलिस ने इसे घटाकर सात मिनट तीन सेकेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इसे सुशासन का वास्तविक स्वरूप बताया।उन्होंने कहा कि हमने पुलिस विभाग में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था कर आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत किया है। ये ईआरवी उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी अपील की। नए वाहनों में से गुरुग्राम को 60 मोटरसाइकिलें और एक होंडा एलिवेट मिली है। फरीदाबाद को 40 मोटरसाइकिलें और एक होंडा एलिवेट दी गई है। बाकी 210 मोटरसाइकिलें हरियाणा के अन्य जिलों को भेजी गई हैं।डीजीपी अजय सिंघल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन अत्याधुनिक वाहनों के शामिल होने से राज्य में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने बताया कि ईआरवी संकरी गलियों में भी कम समय में मौके पर पहुंचेंगे, जिससे जनता की सुरक्षा और पुख्ता होगी। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक बिमला देवी, विधायक मुकेश शर्मा, गुरुग्राम पुलिस आयुक्त शिवास कविराज, डीसीपी पूर्व संदीप कुमार और पूजा डाबला सहित पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें