मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम में ड्यूटी से लौट रहे सिविल इंजीनियर से मारपीट कर गर्दन की हड्डी तोड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम में ड्यूटी से लौट रहे सिविल इंजीनियर से मारपीट कर गर्दन की हड्डी तोड़ी

-सिविल इंजीनियर पर काले रंग की थार सवार युवकों ने किया जानलेवा हमला

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-71 पॉश इलाके में बुधवार की सुबह रोडरेज में एक सिविल इंजीनियर पर काले रंग की थार कार में सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। नाइट ड्यूटी करके घर जा रहे सिविल इंजीनियर की गर्दन की हड्डी टूट गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। गाड़ी साइड करने को लेकर हुई कहासुनी में थार सवार युवकों की इस करतूत का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-71 की सिग्नेचर एंडोर हाइट्स सोसायटी निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एमआरजी बिल्डर में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। गत 15 साल से वह गुरुग्राम में रह रहे हैं। बुधवार को सुबह करीब सवा सात बजे वह अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे। उनकी सोसाइटी के बाहर ही हिमाचल प्रदेश नंबर-एचपी-90-8901 की काले रंग की थार गाड़ी सवार युवक उसके पास आकर रुके।

रास्ता संकरा होने की वजह से गाड़ी साइड करने को लेकर थार सवार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। सिविल इंजीनियर ने बताया कि थार कार युवक आपा खो बैठे और उसे गाड़ी से खींचकर मारपीट करने लगे। पीडि़त की चीख-पुकार सुनकर सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसको नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर पर चोट है और मारपीट के कारण गर्दन की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ है। धर्मेंद्र की शिकायत पर बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कर पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। सोसाइटी गेट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें