मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम: आग बुझाने के उपकरण बनाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुरुग्राम,। यहां रेलवे स्टेशन के निकट दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र

स्थित एक फैक्ट्री में आधी रात के बाद करीब ढाई बजे जोरदार ब्लास्ट हो गया।

देखते ही देखते वहां काम कर रहे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। इस हादसे में

दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कई अन्य घायल भी हो गए। घटना की

सूचना पाकर फायर बिग्रेेड की टीमें गाडिय़ां लेकर पहुंची और आग बुझानी शुरू

कर दी।

जानकारी के अनुसार दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में

आग बुझाने की उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री है। इसमें आग बुझाने के काम आने

वाली फायर बॉल बनाई जाती थी। तीन-चार दिन पहले यहां पर इससे संबंधित काफी

सामान आया था। शुक्रवार-शनिवार की रात करीब ढाई बजे यहां पर अचानक जोरदार

धमाका हुआ। धमाके की आवाज और धमक इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए।

आसपास की फैक्ट्रियों व घरों में काफी नुकसान हुआ। किसी फैक्ट्री की छत ही

उड़ गई तो किसी घर में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई। इस हादसे में दो लोग जिंदा

जले गए, जिनकी दर्दनाक मौत हो गई। कई श्रमिकों के यहां घायल होने की भी

सूचना है। फायर बॉल में धमाके होते रहे। एक के बाद एक हजारों फायर बॉल फटती

गई। यहां फैक्ट्री में मलबा भी काफी दूर-दूर तक फैल गया।

घटना की

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं।

घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 पहुंचाया गया। अस्पताल से

मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के शिकार 13 श्रमिकों को अस्पताल में लाया

गया। इनमें से 10 को अस्पताल में दाखिल करके उपचार शुरू किया गया। एक को

दाखिल करने के बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया। दो लोगों की मौके पर

ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को हिरासत में

ले लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें