मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े

गुरुग्राम (हरियाणा)। राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। सभी के पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अब कानूनी प्रक्रिया के तहत इन्हें डिपोर्ट करेगी।पुलिस उपायुक्त (अपराध) हितेश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर की गई। टीम ने गुरुग्राम की विभिन्न निर्माणाधीन साइट्स और झुग्गियों में छापेमारी कर संदिग्धों की पहचान और नागरिकता सत्यापित की। जांच में सामने आया कि ये सभी लोग कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंट की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे और मजदूर बनकर रहने लगे।पुलिस उपायुक्त हितेश यादव ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों और होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत लोगों का पुलिस सत्यापन जरूर करवाएं। उन्होंने आरडब्ल्यूए और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें